शामली, अगस्त 14 -- Shamli News: कैराना। प्रोपर्टी दिलाने का झांसा देकर रकम लेने और बाद में रुपये वापस मांगने पर फोन पर धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव तितरवाड़ा निवासी राकेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सलीम निवासी बी-304 ग्रीन व्यू अपार्टमेंट सहस्रधारा रोड देहरादून ने उसे प्रोपर्टी दिलाने के नाम पर रकम ली थी। आरोप है कि रकम लेने के बावजूद उसे प्रापर्टी नहीं दिलाई गई। इसके बाद उसने अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि रुपये लौटाने की मांग करने पर 16, 17 और 19 जुलाई की रात उसके मोबाइल पर कॉल की गई। फोन पर उसे रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उसके पास रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...