शामली, अगस्त 6 -- Shamli News: शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अटल विहार निवासी एक प्रोपेर्टी डीलर ने मानसिक रूप से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पडौसियों ने सवेरे शव को कमरे में लटका देखा को मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहावडी निवासी व हाल के मोहल्ला अटल विहार निवासी 35 वर्षीय शोकेन्द्र मलिक प्रोपर्टी डीलर का कार्य करते थे। उनका परिवार पत्नी और दो बच्चे गांव में ही रहते है, जबकि वह अटल विहार में खुद के मकान में रहकर प्रोपर्टी का कार्य कर रहे थे। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से शोकेन्द्र मलिक प्रोपर्टी को लेकर मानसिक परेशान चल रहे थे। गत रात्रि भी वह प्रतिदिन की तरह अकेले मकान में थे और सवेरे...