Shamli News: प्रेमी को मारने आए बदमाशों ने ग्रामीण युवक को मार डाला
शामली, अगस्त 25 -- Shamli News: कैराना। क्षेत्र के गांव तितरवाड़ा में सोमवार रात पत्नी से अवैध संबंधों के शक में अपने साथियों के साथ कथित प्रेमी की हत्या करने आए बदमाशों ने ग्रामीणों से घिर जाने के बाद फायरिंग कर गांव के एक अन्य युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल लाया गया जहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गयी। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जबकि मुख्यारोपी बिलाल एवं अन्य साथी फरार हो गए। ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों को पकड़ पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से तमंचा, पिस्टल, खोखा कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
घटना का विवरण सोमवार रात करीब दस बजे कुछ नकाबपोश बदमाश गांव में पहुंचे। पुलिस के मुताबिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.