Shamli News: प्राथमिक विद्यालय सिम्भालका में 25 फलदार पौधे रोपे
शामली, अगस्त 24 -- Shamli News: शामली। रोटरी क्लब शामली की ओर से सोमवार को प्राथमिक विद्यालय सिम्भालका में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ बच्चों में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 25 फलदार पौधे रोपे। इस दौरान विद्यालय परिसर में जामुन, अमरूद, अनार, चीकू, शहतूत, लीची और फालसा आदि के पौधे लगाए गए। पौधारोपण के बाद बच्चों ने इन पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का संकल्प लिया। रोटरी क्लब शामली के अध्यक्ष गुरुमुख सिंह ने कहा कि देश को स्वच्छ, हरित और प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की जरूरत है। स्वस्थ पर्यावरण ही स्वस्थ राष्ट्र की नींव है। उन्होंने बच्चों से पौधों की देखभाल को अपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.