Shamli News: प्राथमिक विद्यालय में चोरी का प्रयास विफल, शोर मचने पर भागा चोर
शामली, अगस्त 28 -- Shamli News: जलालाबाद। मोहम्मदीगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार देर रात चोरी का प्रयास पड़ोसियों की सतर्कता से विफल हो गया। आहट होने पर आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया, जिसके बाद चोर मौके से फरार हो गया। विद्यालय प्रबंधन को घटना की जानकारी गुरुवार सुबह विद्यालय खुलने पर हुई। प्रधानाचार्य ममता ने बताया कि रसोई के ताले को तोड़ने का प्रयास किया गया था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। बताया गया कि करीब एक सप्ताह पूर्व भी विद्यालय से मिड-डे मील की खाद्य सामग्री चोरी हुई थी। लगातार घटनाओं से विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों में चिंता है। स्थानीय लोगों ने विद्यालयों के आसपास रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। कस्बा प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.