Shamli News: प्राचीन सिद्ध पीठ मंदिर भाकू वाला में शिव पुराण कथा का शुभारंभ
शामली, अगस्त 21 -- Shamli News: प्राचीन सिद्ध पीठ मंदिर भाकू वाला में श्री शिव पुराण कथा का शुभारंभ शुक्रवार को श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में हुआ। कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर शहर के माजरा रोड, टंकी रोड, मां वैष्णो देवी मंदिर और धीमानपुरा से होते हुए पुनरू कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में महिलाओं और पुरुषों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। कथा के प्रथम दिवस कथा व्यास आचार्य चंचल शर्मा ने श्री शिव पुराण के महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान शिव की कथा केवल सुनने का विषय नहीं, बल्कि मानव जीवन को पवित्र और सार्थक बनाने का माध्यम है। शिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.