Shamli News: प्रधानमंत्री आवास योजना - 02 में 40 में से मात्र तीन मकान मिले पात्र
शामली, अक्टूबर 27 -- Shamli News: थानाभवन। नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना- 02 के तहत भरे गए 800 आवासों के फार्मो की जांच का कार्य शुरू कर दिया गया है। सोमवार को 40 आवासों के आवेदकों की जांच की गई, जिसमें मात्र तीन लाभार्थी ही पात्र पाए गए। जांच के बाद अपात्र पाए जा रहे लाभार्थियों पर तो कार्रवाई होगी ही इसके साथ ही उन सभासदों को भी कार्यवाही के दायरे में लाया जाएगा जिन्होंने फर्जी प्रमाण पत्र देकर साठ गांठ कर मकान बनवा दिए है। जांच के लिए लेखपाल, नगर पंचायत और डूडा विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई है। टीम घर-घर जाकर आवासों का भौतिक सत्यापन कर रही है और पात्रता की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शासन के निर्देश पर प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद यह जांच अभियान चलाया जा रहा है। लेखपाल विशु कुमार ने बताया कि पहले दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.