Shamli News: प्रदेशस्तरीय कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
शामली, अक्टूबर 24 -- Shamli News: जलालाबाद। प्रसिद्ध श्री दुर्गा देवी मंदिर मेले में प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय रोड कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। पहले दिन दोनों वर्गों में आधा दर्जन से अधिक रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता को देखने के लिए मैदान में हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे और तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे परंपरागत रूप से फीता काटकर किया गया। इस दौरान क्षेत्र के कई जाने-माने कबड्डी खिलाड़ी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में महिला वर्ग के मुकाबले विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। जलालाबाद के दुर्गा देवी मंदिर मेले में पहली बार महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसे देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह नजर आया।
मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.