शामली, अक्टूबर 16 -- Shamli News: थानाभवन। नगर पंचायत थानाभवन द्वारा नगर को स्वच्छ सुंदर बनाने, प्रतिबंधित पॉलीथिन व प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने व सफाई व्यवस्था के उद्देश्य से मुख्य बाजार में विशेष अभियान चलाया गया। अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा व नगर पंचायत अध्यक्ष मुशायदा के निर्देश पर संयुक्त अभियान में दुकानदारों एवं रेहड़ी-ठेली संचालकों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान दुकानों एवं रेहड़ी-ठेलियों के बाहर कूड़ा-कचरा फैलाने वालो पर 1200/- रूपये तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं प्लास्टिक का उपयोग करते पाए गए लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जुर्माना 3000/- रूपये लगाया गया। लगभग 12 दुकानदारों से जुर्माना 4200/- वसूला गया। साथ ही संबंधित दुकानदारों एवं संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने...