शामली, जुलाई 18 -- Shamli News: थाना भवन क्षेत्र के गांव जाफरपुर निवासी एक विकलांग बुजुर्ग ने अपने पॉपुलर के पेड़ों में केमिकल डालकर उन्हें सुखाने का आरोप लगाते हुए पड़ोसी पिता-पुत्र के खिलाफ थाना भवन पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई एवं मुआवजा दिलाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रेमचंद का आरोप गांव जाफरपुर निवासी प्रेमचंद पुत्र मांगेराम, जो वर्तमान में सीबी गुप्ता कॉलोनी, शामली में रह रहे हैं, ने थाना भवन पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव जाफरपुर स्थित मंदिर के पास उनकी कृषि भूमि है। खेत की डोल के किनारे उन्होंने करीब 100 पॉपुलर के पेड़ लगाए हुए थे, जो अब काफी बड़े हो चुके थे।

जानबूझकर कृत्य प्रेमचंद का आरोप है कि जब वह अपने खेत पर पहुंचे तो देखा कि उनके अधिकांश पॉपुलर के पेड़ सूख चुके हैं, जबकि बराबर ...