Shamli News: पैसे के अभाव में 19 घंटे तक अंतिम संस्कार का इंतजार करता रहा वृद्ध का शवव
शामली, अगस्त 31 -- Shamli News: झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित वृद्धाश्रम में एक वृद्ध की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए धनराशि उपलब्ध नहीं होने के कारण शव को करीब 19 घंटे तक अंतिम संस्कार का इंतजार करना पड़ा। केयर टेकर अपने खर्च पर शव को अंतिम संस्कार के लिए शामली लेकर पहुंचा, लेकिन धनराशि नहीं मिलने पर उसे शव वापस वृद्धाश्रम लाना पड़ा। करीब 19 घंटे बाद विभागीय अधिकारियों की ओर से केयर टेकर के खाते में अंतिम संस्कार की धनराशि भेजी गई, जिसके बाद शव को दोबारा शामली ले जाकर अंतिम संस्कार कराया गया। केयर टेकर दीपक कुमार ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे करीब 70 वर्षीय चरण सिंह का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के लिए धनराशि उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपने खर्च पर शव को वाहन से शामली पहुंचाया, लेकिन व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.