Shamli News: पेपर देकर लौट रहे 12वीं के छात्र से मारपीट, तीन अज्ञात युवकों पर आरोप
शामली, अक्टूबर 17 -- Shamli News: थानाभवन। थानाभवन स्थित किसान इंटर कॉलेज से पेपर देकर घर लौट रहे 12वीं कक्षा के छात्र के साथ ऊन रोड पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट में छात्र घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाभवन क्षेत्र के गांव बूंटा निवासी इरशाद का पुत्र अकमल थानाभवन के किसान इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है। वह कॉलेज से पेपर देकर घर जा रहा था। आरोप है कि ऊन रोड पर मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद घायल अकमल ने थाने पहुंचकर तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.