Shamli News: पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराएं- डीएम
शामली, अक्टूबर 2 -- Shamli News: शामली। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में सैनिक बंधु बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों ने राजस्व, सिंचाई, पंचायती राज विभाग और शस्त्र अनुभाग से संबंधित समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। डीएम ने सभी प्रकरणों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से संबंधित मामलों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सैनिक बंधु बैठक के दौरान पूर्व स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.