शामली, जुलाई 11 -- Shamli News: जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी पद से 11 दिन पहले सेवानिवृत्त हुए डॉ. अनिल कुमार अब जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों का उपचार करेंगे। उन्हें जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता (सीनियर कंसल्टेंट) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दे कि जिले में सीएमओं पद पर कार्यरत थे जों 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त हुए थे। अब डॉ. अनिल कुमार जिला अस्पताल में नियमित रूप से ओपीडी में बैठकर सामान्य मरीजों का परीक्षण और उपचार करेंगे। उनके लंबे प्रशासनिक और चिकित्सकीय अनुभव का लाभ अब सीधे मरीजों को मिलेगा। उधर, जिला अस्पताल में डॉ. मनोज अखोरी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) का पदभार संभाल लिया है। अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया ...