शामली, अगस्त 29 -- Shamli News: थानाभवन। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उपकेंद्र की बहनों ने शनिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा समेत गणमान्य लोगों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस दौरान सामाजिक समरसता और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया गया। उपकेंद्र की संचालिका सुषमा बहन और मुकेश बहन ने बताया कि संस्था की ओर से पिछले तीन दिनों से विभिन्न विद्यालयों में भाई-बहनों और बच्चों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। शनिवार को सुषमा बहन के नेतृत्व में संस्था के भाई-बहन पूर्व मंत्री सुरेश राणा के आवास पर पहुंचे और उन्हें राखी बांधी। इसके बाद सुषमा बहन और मुकेश बहन ने गणमान्य लोगों विजय आर्य, डॉ. संजीव पुंडीर आदि को ईश्वरीय चिन्ह भेंट कर रक्षा सूत्र बांधा और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ...