शामली, अक्टूबर 12 -- Shamli News: थानाभवन। कस्बे के मोहल्ला नबीपुरा वार्ड न 2 स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी के निकट 31 लाख रूपये की लागत से बन रहे बारात घर का शिलान्यास पूर्व कैबिनेट मंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा ने फीता काटकर किया। पंडित मुकेश कुमार शर्मा ने विधि विधान मंत्रो उच्चारण से पूजा अर्चना की उसके पश्चात पूर्व मंत्री ने नीव मे ईट रखकर बारात घर का शिलान्यास किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश और देश में सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है। विकास का लाभ आम आदमी तक पहुंच रहा है। जिले और थानाभवन क्षेत्र में विकास के नए आयाम बने हैं। सोमवार को थानाभवन के वार्ड न 2 मोहल्ला नबीपुरा स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी के निकट बारात घर का शिलान्यास पूर्व कैबिनेट, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा कार्यक्रम में बोले । उन्होंने कहा कि गुंडे और ...