Shamli News: पूर्वी यमुना नहर के पास युवक से मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
शामली, जुलाई 15 -- Shamli News: कस्बे में पूर्वी यमुना नहर के समीप बुधवार सुबह कुछ युवकों ने एक युवक के साथ दिनदहाड़े मारपीट कर दी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि अभी तक मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। कस्बे में पूर्वी यमुना नहर के पास बुधवार सुबह करीब 8:15 बजे एक युवक के साथ मारपीट की घटना से हडक़ंप मच गया। कई युवकों ने मिलकर एक युवक को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। घटना के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए बीच-बचाव किया और पीड़ित युवक को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। लोगों के हस्तक्षेप के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.