Shamli News: पूर्वी नहर का पानी खेतों में पहुंचा, करीब 100 बीघा फसल प्रभावित
शामली, अगस्त 14 -- Shamli News: बारिश के कारण ऊंचागांव में पूर्वी नहर का जलस्तर बढ़ने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई। नहर के ओवरफ्लो होने से आसपास के खेतों में पानी भर गया और करीब 100 बीघा क्षेत्र में खड़ी धान व गन्ने की फसल प्रभावित हुई। ऊंचागांव में आबादी के समीप से होकर पूर्वी नहर गुजरती है। हाल में हुई बारिश के बाद नहर में पानी का दबाव बढ़ा, तो वह किनारों से बाहर निकलने लगा। देखते ही देखते आसपास के खेत जलमग्न हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, मांगा की करीब 20 बीघा और जेलसिंह की करीब 20 बीघा धान की फसल पानी में डूब गई। रामपाल की पांच बीघा धान और 10 बीघा गन्ने की फसल भी प्रभावित हुई। इसके अलावा रामधन और मोरधज की करीब छह बीघा गन्ने की फसल में पानी भर गया। अन्य किसानों के खेत भी जलभराव की चपेट में आए। पानी के तेज बहाव के कारण नहर की पटरी का एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.