Shamli News: पुलिस लाइन और थानों में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि
शामली, अक्टूबर 2 -- Shamli News: शामली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय और जिले के सभी थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुलिस लाइन में एसपी एनपी सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक विक्रम सिंह समेत पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने दोनों महापुरुषों के जीवन, आदर्शों और राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया। पुलिस कार्यालय में एएसपी सुमित शुक्ला ने श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- Hapur News: गांधी जयंती पर पुलिसकर्मियों ने ली कर्तव्यनिष्ठा और स्वच्छता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.