शामली, जुलाई 19 -- Shamli News: थाना थानाभवन पुलिस ने शनिवार को चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को उप निरीक्षक विनोद राय अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गांव मीमला रोड पर एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर तेज़ी से जाने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली।तलाशी के दौरान युवक की पैंट की पेटी में खोंसा हुआ 315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा तथा दाहिनी जेब से 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सलीम पुत्र अख्तर निवासी ग्राम भंडल, थाना दोघट बागपत बताया।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने य...