Shamli News: पुलिस की मौजूदगी में दो पक्ष भिड़े, प्रधान पति समेत तीन लोग हुए घायल
शामली, जुलाई 10 -- Shamli News: क्षेत्र के गांव पावटीकलां में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बावजूद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की है। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे गांव पावटीकलां में ग्राम प्रधान साजिदा के परिवार और तसव्वर पक्ष के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में ग्राम प्रधान के पति जावेद तथा दूसरे पक्ष की शगुफ्ता और उसकी ननद शबनम घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। दूसरे पक्ष का आरोप है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.