Shamli News: पीएमएस संघ शाखा शामली के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी
शामली, जुलाई 31 -- Shamli News: शामली। पीएमएस संघ उत्तर प्रदेश की शाखा शामली कार्यकारिणी चुनाव-2026 के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने तक विभिन्न पदों के लिए चिकित्सकों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। चुनाव अधिकारी डा. अतुल बंसल ने बताया अध्यक्ष पद के लिए डॉ. तरुण चौधरी और डॉ. रामनिवास ने नामांकन किया है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. शैलेन्द्र चौरसिया एवं डॉ. प्रवीण त्यागी मैदान में हैं। महिला उपाध्यक्ष पद पर डॉ. शिवानी ने नामांकन दाखिल किया है। सचिव पद के लिए डॉ. तिलक और डॉ. विजेन्द्र ने दावेदारी प्रस्तुत की है। इसके अलावा वित्त सचिव पद के लिए डॉ. सचिन मलिक, संपादक पद के लिए डॉ. वीरेन्द्र कुमार तथा सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी पद के लिए डॉ. उपकार मलिक ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.