Shamli News: पीएनबी बैंक में करोड़ों के गबन में 100 ग्राहकों को मिलेंगे 46 लाख रुपये
शामली, अक्टूबर 30 -- Shamli News: जलालाबाद। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की जलालाबाद शाखा में सामने आए करोड़ों रुपये के कथित गबन के मामले में करीब 100 ग्राहकों को राहत मिलने का रास्ता साफ हो गया है। बैंक की ओर से इन ग्राहकों की लगभग 46 लाख रुपये की रकम लौटाई जाएगी। बैंक अधिकारियों के अनुसार, संबंधित खातों में रकम डाल दी गई है। लेनदेन और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह राशि जल्द ही जारी कर दी जाएगी। हालांकि, बैंक के इस फैसले से उन सैकड़ों ग्राहकों की उम्मीदों को झटका लगा है, जिनके दावों को जांच में स्वीकार नहीं किया गया है। पीएनबी की जलालाबाद शाखा में बैंक मित्र के माध्यम से लेनदेन करने वाले करीब 300 ग्राहकों ने करोड़ों रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की थी। ग्राहकों का आरोप था कि उनके खातों और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.