Shamli News: पीएनबी प्रकरण में पीड़ितों के साथ सपा नेताओं का धरना, बैंक ने मांगा 20 दिन का समय
शामली, अगस्त 31 -- Shamli News: जलालाबाद। पंजाब नेशनल बैंक की जलालाबाद शाखा में सामने आए चर्चित प्रकरण को लेकर सोमवार को पीड़ित उपभोक्ताओं के साथ सपा नेताओं ने बैंक के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पीड़ितों ने अपनी फंसी रकम वापस दिलाने की मांग उठाई। बैंक अधिकारी एलडीएम अनिल कुमार ने पीड़ितों से वार्ता कर मामले के समाधान के लिए 20 दिन का समय मांगा और रकम वापस दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। धरने के दौरान बैंक अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों की रकम देते समय सीसीटीवी फुटेज में पुष्टि हुई है, उनकी धनराशि वापस करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद धनराशि वापसी की कार्रवाई की जाएगी। बैंक अधिकारी के आश्वासन के बावजूद पीड़ितों ने मामले की पारदर्शी जांच और समयबद्ध तरीके से रकम वापस कराने की मांग रखी। धरने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.