Shamli News: पीएनबी घोटाला: दो माह बाद भी पीड़ितों को राहत नहीं, मिल रहा आश्वासन
शामली, जुलाई 14 -- Shamli News: जलालाबाद। पंजाब नेशनल बैंक की जलालाबाद शाखा में करोड़ों रुपये के चर्चित गबन प्रकरण के दो माह बाद भी सैकड़ों खाताधारकों को अपनी जमा पूंजी वापस मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। बैंक और अधिकारियों के चक्कर काट रहे पीड़ितों को इस बार मंडल कार्यालय बुलाकर भी कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया। जांच पूरी होने का हवाला देकर उन्हें वापस भेज दिया गया। पीएनबी की जलालाबाद शाखा में बैंक मित्र अंकुर सैनी पर कई सौ खाताधारकों के खातों से करोड़ों रुपये के गबन का आरोप है। मामले के खुलासे के बाद बैंक मित्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और उसे जेल भेज दिया गया। विभागीय जांच में कई बैंक कर्मियों की कथित लापरवाही और मिलीभगत सामने आने पर कुछ कर्मचारियों को निलंबित किया गया, जबकि कुछ का तबादला कर दिया गया। इसके बावजूद करीब 300 खाताधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.