Shamli News: पिता-पुत्र को सांप ने डसा, मासूम बेटे की मौत
शामली, अगस्त 21 -- Shamli News: थानाभवन में शुक्रवार को बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। चारपाई पर सो रहे पिता और उनके चार साल के पुत्र को देर रात सांप ने डस लिया। परिजनों ने पिता को समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया, जिससे उनकी जान बच गई, लेकिन बच्चे को सांप के काटने का परिजनों को पता नहीं लगा। जब बच्चे के मुंह से झाग आते देखा तो परिजन उसे लेकर अस्पताल दौड़े, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
घटना का विवरण थानाभवन के गांव भैसानी इस्लामपुर निवासी जावेद परिवार के साथ थानाभवन नगर पंचायत कार्यालय के पास स्थित कॉलोनी में रहते थे। गुरुवार रात जावेद अपने चार साल के पुत्र के साथ चारपाई पर सो रहे थे। देर रात जहरीला सांप चारपाई पर चढ़ गया और पिता-पुत्र दोनों को डस लिया। जावेद को सांप के काटने का अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.