शामली, अक्टूबर 30 -- Shamli News: शामली। पिछले दो दिनों से लगातार बारिश होने से शहर की सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। जगह जगह सड़कों में गड्डे बने हुए है और आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सड़कों पर फैले कीचड़ के कारण पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। गत गुरूवार तड़के से ही अचानक मौसम ने करवट बदल ली थी। जिसके बाद दिनभर बारिश होती रही। यही नही पूरी रात बारिश होने के बाद शुक्रवार तड़के ही बारिश रूक गई, जिसके बाद आसमान में काले बादल छाये रहे। दिनभर सर्द हवाओं का दौर जारी रहा, जिससे मौसम पूरी तरह से ठंडा हो गया था। लगातार बारिश होने से शहर की सड़कों की खस्ता हालत हो गई है। बारिश के बाद शहर के बुढाना रोड, कैराना रोड, दिल्ली रोड और झिंझाना रोड पर जगह जगह गड्ढे बनने से परेशानियां हो रही है। वाहन चालकों को भी...