शामली, अगस्त 23 -- Shamli News: साढे 4 साल पहले गांव लाक में पाले राम की हत्या के मामले में सोमवार को अदालत फैसला सुना सकती है। 3 जनवरी 2022 की शाम गांव लाक में 50 वर्षीय मजदूर पालेराम को घर से बुलाकर फावडे और दाव से काट कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी शव को बोर में बंद करके साइकिल द्वारा तालाब के बराबर में छिपाने जा रहे थे। इस दौरान गांव के ही विनोद ने शव को छुपाते हुए देख लिया था। कुछ देर बाद ही मुजरिमों ने पाले राम की हत्या के चश्मदीद विनोद की भी फावड़े और दाव से काटकर हत्या कर दी थी तथा विनोद के बेटे लोमेश के ऊपर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया था। विनोद की हत्या के मामले में 3 अगस्त 2026 को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋतु नागर ने मुजरिम कृष्णपाल और उसके दो बेटों विवेक उर्फ केकड़ा तथा विशांत को आजीवन कारावास की सजा सु...