शामली, जुलाई 27 -- Shamli News: ब्लॉक क्षेत्र के पांच पीएचसी में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। रविवार को मायापुर रोड, ऊंचागांव, कंडेला, भूरा व डुंडूखेड़ा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़ उमड़ी। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि लगभग 235 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। इसके अलावा उपरोक्त केंद्रों पर सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 से 15 वर्ष तक आयु की किशोरियों को टीके लगाए गए। यह भी पढ़ें- Bareily News: स्वास्थ्य मेले में गर्भवतियों को दी गई पोषक आहार की जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...