शामली, जुलाई 11 -- Shamli News: शामली। जिले में पहले से ध्वस्त हुए 70 परिषदीय विद्यालयों के भवनों के निर्माण निर्माण अभी तक हुआ भी नही, और शिक्षा विभाग द्वारा 119 और जर्जर परिषदीय विद्यालयों की सूची बनाकर तैयार कर ली है। जिनको तकनीकी समिति द्वारा जांच कराने के बाद ध्वस्तिकरण कराया जाएगा। जिसका सीधा असर शिक्षा व्यवस्थाओं पर पड रहा है। क्योंकि कई जगहों पर स्कूल भवन के अभाव में टीन शैड के नीचे ही संचालित किए जा रहे है। बता दे की मानसून के चलते मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है और गत दिनों मकानों की छतों से लेकर करोडों रूपये की लागत से बने नेशनल हाईवों के ब्रिज भी क्षतिग्रस्त होने की सूचनाए मिल रही है। इसी बीच जिले के जर्जर विद्यालय भवनों की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। गत वर्ष परिषदीय विद्यालयों के 70 जर्जर भवन विभाग द्...