शामली, अक्टूबर 7 -- Shamli News: थानाभवन। प्राचीन मेला गुघाल में आयोजित कुश्ती दंगल के सातवे दिन पहलवानों के बीच दर्जन भर रोमांचक मुकाबले हुए।कई मुकाबलों में पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी, लेकिन कोई भी पहलवान अपने प्रतिद्वंद्वी को चित नहीं कर सका और मुकाबले बराबरी पर समाप्त हुए।प्राचीन मेला गुघाल मे चल रहे कुश्ती दंगल के सातवे दिन की कुश्ती का शुभारम्भ सपा नेता पूर्व ब्लॉक् प्रमुख शेरसिंह राणा ने किया। शेर सिंह राणा ने कहा की कुश्ती हमारा प्राचीन खेल है देश के अलग अलग अलग हिस्सों मे इसे अलग अलग नामों से जाना जाता है। उन्होंने कहा की कुश्ती मे हमारे देश के पुरुष महिलाये विदेशो मे जाकर गोल्ड लाकर देश का नाम रोशन कर रहे है। दंगल के सातवे दिन दर्जन भर कुश्ती के मुकाबले हुए जिसमे शिवम् सोनीपत ने फाजिल लुहारी को चित किया तथा जाकिर जलाला...