Shamli News: पशुचरान की भूमि पर खड़े हरे भरे पेड़ काटे, आरोपी
शामली, जुलाई 21 -- Shamli News: जलालाबाद। नागल मार्ग पर स्थित पशुचरान की भूमि पर खड़े कई हरे-भरे पेड़ों पर लकड़ी माफियाओं ने दिन-दहाड़े आरी चला दी। माफिया कटे हुए पेड़ों की लकड़ी को ट्रॉली में भरकर मौके से फरार हो गए। मंगलवार की देर शाम, नागल मार्ग स्थित पशुचरान की भूमि से लकड़ी माफियाओ ने अपने साथियों के साथ मिलकर हरे-भरे पेड़ों का कटान किया। इसके साथ ही मौके पर खड़े पॉपलर के लगभग 50 पेड़ों को भी अवैध रूप से काट दिया। सूचना पर लेखपाल कुलवंत चैहान तुरंत मौके पर पहुंचे। लेखपाल को देखते ही लकड़ी माफिया हड़बड़ा गए और लकड़ियों से भरी ट्रॉली लेकर भाग गए। जबकि कुछ लकडियों को मौके पर ही छोड़ गए। लेखपाल ने तत्काल घटना की पूरी जानकारी तहसीलदार को दी। इसके बाद वन विभाग के दारोगा सतेंद्र सिंह भी पहुंचे। बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.