Shamli News: पति पर मारपीट, गाली-गलौज और उत्पीड़न का आरोप
शामली, अक्टूबर 12 -- Shamli News: थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र के गांव इरशादपुर निवासी एक महिला ने अपने पति पर मारपीट, गाली-गलौज करने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी से शिकायत की है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, महिला का कहना है कि उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में पति का व्यवहार बदल गया। आरोप है कि पति छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसे परेशान किया जाता है और उसके साथ गलत व्यवहार किया जाता है। पीड़िता ने बताया कि उसकी एक छोटी बच्ची है और वह गर्भवती भी है। इसके बावजूद उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला ने पुलिस से मामले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.