Shamli News: पतंग उड़ाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, युवक घायल
शामली, सितम्बर 5 -- Shamli News: कांधला। क्षेत्र के कस्बा एलम में पतंग उड़ाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद एक युवक को रास्ते में रोककर तीन साथियों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़ित ने सरकारी अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कस्बा एलम निवासी दीपक अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी युवक भी अपनी छत पर पहुंच गया और दीपक को पतंग उड़ाने से मना करने लगा। आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और पड़ोसी युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। छत पर शोर सुनकर दोनों पक्षों के परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत करा दिया।आरोप है कि कुछ समय बाद दीपक किसी काम से बाजार जा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी युवक ने अपने तीन साथियों के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.