Shamli News: पठानपुरा में गोगाजी मेहड़ी पर उमड़ी आस्था, तीन दिवसीय मेले का हुआ शुभारंभ
शामली, सितम्बर 25 -- Shamli News: चौसाना। चौसाना के मजरा पठानपुरा स्थित श्री जाहरवीर गोगाजी मेहड़ी पर शुक्रवार को तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि ठाकुर करण सिंह ने फीता काटकर किया। इसके बाद पंडितों ने विधि-विधान से हवन-पूजन कराया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सुबह करीब 11 बजे के बाद मेहड़ी पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने लगी। श्रद्धालुओं ने श्री जाहरवीर गोगाजी के दरबार में पहुंचकर छड़ी और निशान चढ़ाए। लोगों ने दरबार में मत्था टेककर पूजा-अर्चना की और अपनी मनोकामनाओं के लिए मन्नतें मांगीं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या से मेहड़ी परिसर में चहल-पहल का माहौल बना रहा।मेले में दूर-दराज के क्षेत्रों से दुकानदार पहुंचे हैं। यह भी पढ़ें- Haridwar News: गुघाल मेले में पवित्र छड़ी की पूजा कर श्रद्धालुओं ने लिया गोगाजी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.