शामली, सितम्बर 23 -- Shamli News: चौसाना। पठानपुरा गांव में बुधवार शाम रामलीला कमेटी के तत्वावधान में भगवान श्रीराम की बारात की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। रामलीला मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा गांव के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर चौसाना-थानाभवन चौराहे तक पहुंची। इसके बाद शोभायात्रा निर्धारित मार्ग से वापस रामलीला मैदान पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण, भगवान गणेश, भगवान भोलेनाथ तथा भरत-शत्रुघ्न की आकर्षक झांकियां शामिल थीं। सजी-धजी झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों ने झांकियों का स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा की। श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। ढोल और डीजे की ध...