Shamli News: पटाखे जलाने को लेकर विवाद, घर में घुसकर परिवार पर हमला
शामली, नवम्बर 10 -- Shamli News: झिंझाना। क्षेत्र के गांव हथछोया में गोवर्धन पूजा पर पटाखे जलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। गांव निवासी कार्तिक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ नवंबर की रात करीब नौ बजे उसकी बहन अंजू और परिवार के अन्य सदस्य घर पर गोवर्धन पूजा के अवसर पर पटाखे जला रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले संजू, भोला, छोटी, पूजा, नरेशो और काजल अपने साथ दो से तीन अज्ञात महिला-पुरुषों को लेकर घर में घुस आए। आरोप है कि पटाखे जलाने को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जान बचाने का प्रयास करने पर आरोपितों ने ईंट-पत्थर भी बरसाए। हमले में कार्तिक, उसकी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.