Shamli News: पटाखे छोड़ने के विरोध पर मारपीट में मुकदमा
शामली, अगस्त 19 -- Shamli News: पटाखे छोड़ने के विरोध करने पर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। गांव सहपत निवासी राजू ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि आठ अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घेर में बैठे थे। इस दौरान गांव के ही सोनू, रोहित, चिंटू और मोहित बाइक द्वारा घेर के पास आए तथा बाइक से पटाखे छुड़ाने लगे। उन्होंने कहा कि उनकी भैंस बीमार है तथा पटाखे मत छुड़ाओ। इसके बाद आरोपी घेर के अंदर घुस आए तथा पटाखे छुड़ाते हुए गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनका पीटा। आरोपियों ने उसके भतीजे निखिल के ऊपर धारदार हथियारों से हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.