शामली, सितम्बर 22 -- Shamli News: शामली। थाना भवन ब्लॉक के गांव भंदौड़ा में मंगलवार को इफको की ओर से किसान दिवस एवं जैव उर्वरक अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को नैनो उर्वरक, सागरिका, जल विलेय उर्वरक, कैल्शियम नाइट्रेट, बोरोनेटिट, सल्फर 90 प्रतिशत समेत इफको के विभिन्न उत्पादों के प्रयोग और उनके लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में इफको के डीजीएम डॉ. कृष्ण कुमार चौहान ने दानेदार यूरिया और डीएपी के अंधाधुंध प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में किसानों को जानकारी दी। उन्होंने नैनो यूरिया प्लस के प्रयोग की विधि समझाते हुए चार एमएल प्रति लीटर पानी की दर से छिड़काव करने की सलाह दी। उन्होंने नैनो डीएपी और जैविक कंसोर्टिया के प्रयोग की विधि भी विस्तार से बताई।आगामी गेहूं की फसल को लेकर किसानों को बीज उपचार की जानकारी दी गई। बता...