शामली, अगस्त 27 -- Shamli News: शामली-शामला गांव में बुधवार को पूर्व प्रधान उग्र सिंह चौहान के आवास पर सुपीरियर बॉयोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सीएसआर के तहत निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुष्मान हॉस्पिटल, झिंझाना के चिकित्सकों ने 150 से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चला। इसमें मुख्य रूप से हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं और आंखों की बीमारियों से परेशान मरीजों की जांच की गई। मेडिकल ऑफिसर डॉ. मारूफ ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। वहीं, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मंगल ने आंखों से संबंधित मरीजों की जांच की। सुपीरियर बॉयोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड के एचआर मैनेजर अनुपम वर्मा और सहायक महाप्रबंधक (गन्ना) संतोष सिंह सिद्धू ने बताय...