Shamli News: निशुल्क नेत्र शिविर में 96 लोगों की जांच, 62 चश्मे वितरित
शामली, सितम्बर 13 -- Shamli News: लोक स्वास्थ्य सेवा ट्रस्ट शामली की ओर से हॉस्पिटल रोड स्थित पालिका मार्केट में निशुल्क 103वें चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ ट्रस्ट के अध्यक्ष कुलदीप गोयल ने किया। शिविर में 96 जरूरतमंद लोगों की नेत्र जांच की गई, जबकि 62 लोगों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ. अब्दुल बासित ने कंप्यूटर मशीन के माध्यम से लोगों की आंखों की जांच की और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। अध्यक्ष कुलदीप गोयल ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से यह सेवा शिविर सहयोगियों के सहयोग से लगातार संचालित किए जा रहे हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों को निशुल्क नेत्र जांच और चश्मे की सुविधा मिल सके। इस अवसर पर सचिव संजय कुमार त्यागी, सचिन गौतम एडवोकेट, रवि संगल, नरेंद्र, नाबिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.