Shamli News: निशुल्क नेत्र जांच शिविर में 121 लोगों की जांच
शामली, अक्टूबर 4 -- Shamli News: लायंस क्लब शामली सेनर्जी एवं कदम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रेलपार स्थित केके पब्लिक स्कूल में निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. श्रेय माहेश्वरी ने 121 लोगों की नेत्र जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर का शुभारंभ सदर विधायक प्रसन्न चौधरी और नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल ने किया। अतिथियों ने संस्था के जनसेवा कार्यों की सराहना की। शिविर के प्रोजेक्ट चेयरमैन रुचिर सिंघल एवं तुषार धवन रहे। सभासद संजय उपाध्याय ने भी सहयोग किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि ऐसे कैंप लगाने से असहाय लोगों को फायदा पहुंचता है। साथ ही जो लोग कभी अपनी आंखों की जांच नही करा पाते है वह कैंप में पहुंचकर अपनी आंखों की जांच करा लेते है। उन्होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.