शामली, अक्टूबर 16 -- Shamli News: चौसाना। खोडसमा गांव निवासी एक किसान ने मेरठ के एक व्यक्ति पर अपने बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने और फर्जी नियुक्ति पत्र के आधार पर करीब दो महीने तक काम कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है। खोडसमा निवासी यशवीर सिंह पुत्र रघुबीर सिंह ने बताया कि अक्टूबर 2022 में उनकी मुलाकात मेरठ जनपद के लवर खास गांव निवासी नितेश कुमार पुत्र राधेश्याम सैनी से हुई थी। आरोप है कि नितेश ने उनके बेटे पारस को सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। इसके एवज में उसने यशवीर सिंह से तीन लाख रुपये ले लिए। विश्वास बनाने को आरोपी व्यक्ति ने अपना आधार कार्ड भी पीडित पक्ष को सौंपा।

सरकारी नौकरी के नाम पर रुपये लेने का...