शामली, अक्टूबर 30 -- Shamli News: शामली। शहर के टंकी रोड स्थित शिवशक्ति वाटिका में समाजसेवी स्वर्गीय राजकुमार नामदेव की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को श्री नामदेव युवा जनकल्याण समिति शामली और पार्क हॉस्पिटल पानीपत के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। शिविर में पार्क हॉस्पिटल, जीटी रोड पानीपत के चिकित्सकों ने जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग, बाल रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग और नाक-कान-गला संबंधी समस्याओं की जांच की। इसके अलावा मरीजों की ईसीजी, बीपी और रैंडम ब्लड शुगर की जांच भी निशुल्क की गई। शिविर में मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। आयोजक रजनीश नामदेव ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविध...