Shamli News: नाबालिग के अपहरण मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
शामली, जुलाई 4 -- Shamli News: शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के अपहरण की घटना सामने आई थी। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर कोतवाली शामली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास ठाकुर पुत्र कुमार ठाकुर, निवासी लालड़ू, जनपद मोहाली तथा राजू पुत्र शंकर, निवासी धनास, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.