Shamli News: नानू पूरी गेट के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार, किशोर समेत तीन घायल
शामली, अक्टूबर 13 -- Shamli News: कांधला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर नानू पूरी गेट के समीप तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 15 वर्षीय किशोर समेत तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस और डायल 112 पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि एक युवक को हालत सामान्य होने पर छुट्टी दे दी गई। क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी अनीश का 15 वर्षीय पुत्र कुर्बान, कांधला के मोहल्ला शेखजादगान निवासी इस्लाम का 24 वर्षीय पुत्र सावेज और मोहसिन का पुत्र आनम स्विफ्ट कार में सवार होकर कांधला से शामली की ओर जा रहे थे। बताया गया है कि नानू पूरी गेट के समीप तेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.