Shamli News: नहर पटरी पर सड़क में बने गडढों में फिसली बाइक, महिला गंभीर
शामली, अगस्त 31 -- Shamli News: शामली। शहर के बधेव रोड स्थित नहर पटरी पर सडक खराब होने से बाइक फिसल जाने से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है। सोमवार को सहारनपुर क्षेत्र के गंगोह निवासी इरफान अपनी पत्नी वासिदा के साथ बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से बडौत जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह शामली के नहर पटरी बधेव पुल के निकट पहुंचे तो इसी दौरान सडक में बने गडढों के कारण उसकी बाइक फिसल गई और पीछे बैठी वासिदा उछलकर दूर जा गिरी और सिर जमीन में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.