शामली, जुलाई 27 -- Shamli News: हसनपुर लुहारी नहर पटरी के पास स्थित एक खेत में 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर जिले के गांव बलवाखेड़ी निवासी विक्की पंडित 35पुत्र रमेश के रूप में हुई है। रविवार को हसनपुर लुहारी के किसान नहर पटरी के निकट खेत पर कार्य कर रहे थे। वही किसानो को बराबर के खेत में एक शव पडा मिला । किसानो ने शव पडा होने की सूचना पुलिस को दी। ​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। कुछ देर बाद गांव के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस दौरान मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी जांच कि ओर मृतक युवक की चप्पल भी कब्जे में ली। बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है。 यह भी...