शामली, सितम्बर 2 -- Shamli News: शामली। शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को बचपन की मुस्कान, नशा मुक्त हिंदुस्तान विषय पर एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला नशा मुक्ति प्रेरक संघ के संचालक गुरुदेव नरेश चंद्र महाराज के सानिध्य में आयोजित हुई। कार्यक्रम में प्रख्यात जैन संत निपुण मुनि महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि निपुण मुनि महाराज ने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। नशे जैसी सामाजिक बुराई से युवा पीढ़ी को दूर रखकर ही स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास भी नशा मुक्ति का संदेश प...