Shamli News: नवीन कलक्ट्रेट के पीछे गेट का लेंटर गिरा, एक गाड़ी और बाइक क्षतिग्रस्त
शामली, अगस्त 12 -- Shamli News: गोहरनी के पास स्थित नवीन कलक्ट्रेट भवन के पीछे के गेट पर बना लिंटर भरभराकर गिर गया। उस समय छज्जे के नीचे खड़ी वरिष्ठ कोषागार अधिकारी की गाड़ी एवं बाइक क्षति ग्रस्त हो गयी। गनीमत रही की हादसा आफिस टाइम के बाद हुआ। अधिकांश अधिकारी एवं कर्मचारी जा चुके थे। ट्रेजरी आफिसर ही अपने आफिसर में थे। इससे इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। क्षेत्र गोरहनी के पास नवीन कलक्ट्रेट का निर्माण कराया गया है, जिसका शुभारंभ गत वर्ष ही तत्कालीन जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने किया था। हाल ही में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही थी, लेकिन बुधवार को मौसम पूरी तरह से साफ हुआ और तेज धूप निकली। बताया जाता है कि दोपहर बाद करीब 5 बजे नवीन कलक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी ऑफिसर धीरज कुमार अपने कार्यालय के बाहर खडे थे और चलने की तैयारी कर रहे थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.